फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hand over student sexual assault case to CBI for impartial probe, says AIADMK

Tamil Nadu: AIADMK बोली- छात्रा से दुष्कर्म मामले की हो सीबीआई जांच, मंत्री और पुलिस के बयानों में विरोधाभास

Fri, 27 Dec 2024 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Dec 2024 08:20 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय में एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा मंत्री और पुलिस आयुक्त के बयानों में विरोधाभास है। पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन
Hand over student sexual assault case to CBI for impartial probe, says AIADMK
ए.के. पलानीस्वामी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु में एक छात्र के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पुलिस और राज्य के मंत्री के बयानों में विरोधाभास है, जिसके कारण इस मामले में निष्पक्ष जांच की जरूरत है। 

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक महासचिव ए.के.पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस और उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझीयान के बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने कहा, पुलिस आयुक्त ने कहा था कि पुलिस को अन्ना विश्वविद्यालय से 100 नंबर कॉल मिली थी। जबकि मंत्री का कहना है कि पीड़िता ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पलानीस्वामी ने कहा, इससे साफ होता है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने महिलाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता
पलानीस्वामी ने कहा कि केवल सीबीआई की जांच ही सच को सामने ला सकती है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी मांग करती है कि निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जांच सही दिशा में आगे बढ़ सके। अन्नाद्रमुक नेता ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल रवि से मुलाकात करेंगे पलानीस्वामी
पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से मिलने जाएंगे और राज्य में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और अपराधों पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। 

संबंध वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed