{"_id":"66ebd0d3ec78ece7a00c45ee","slug":"halal-brand-business-increasing-in-non-islamic-countries-representatives-of-66-countries-gathered-in-kuala-lum-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Show: गैर-इस्लामिक देशों में बढ़ रहा हलाल मार्का कारोबार; कुआलालंपुर में जुटे 66 देशों के प्रतिनिधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trade Show: गैर-इस्लामिक देशों में बढ़ रहा हलाल मार्का कारोबार; कुआलालंपुर में जुटे 66 देशों के प्रतिनिधि
Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
सार
मलेशिया हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है। इसके लिए मेड इन मलेशिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हलाल हालमार्क उत्पाद के प्रति गैर इस्लामिक देशों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित मलेशिया अंतरराष्ट्रीय हलाल शोकेश (मिहास) 2024 में 66 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं जो हलाल कारोबार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। खास बात यह है कि हलाल ट्रेड शो में चीन, सिंगापुर, जापान, इंडोनेशिया, म्यांमार और वियतनाम जैसे देश शामिल है।
विज्ञापन
मलेशिया के हॉलमार्क कार्यक्रम की मेजबानी मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय द्वारा की जाती है और मलेशिया व्यापार विकास निगम (मैट्रेड) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम 17 से 20 सितंबर 2024 तक एमाइटीइसी कुआलालंपुर में आयोजित किया जा रहा है। मिहास 2024 में 40 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का दावा किया गया है। वहीं, प्रदर्शनी में 2000 से अधिक बूथ स्टॉल लगाए गए है। हलाल ट्रेड में इस्लामिक देश जैसे मलेशिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब, इजिप्ट, नाइजीरिया, कतर, फिलीपींस और अफ्रीकी देश आदि प्रमुख खिलाड़ी हैं लेकिन ट्रेड शो में चीन, इंडोनेशिया, जापान, वियतनाम, म्यामार, और सिंगापुर की भी प्रमुख भागीदारी है।
विज्ञापन
मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्री तेंगकु दातुक जफरुल ने कहा कि हलाल उत्पादों और सेवाओं के लिए दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के रूप में एमआईएचएएस ने 2004 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 17,000 मलेशियाई निर्यातकों और विदेशी खरीदारों को लाभान्वित किया है। इससे वैश्विक मंच पर हलाल कारोबार में मलेशिया की प्रोफ़ाइल बड़ी हुई है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम ने 2030 तक हलाल कारोबार 5 ट्रिलियन डॉलर कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है ।
विज्ञापन
मेड इन मलेशिया के जरिए ग्लोबल लीडर बनने को तैयार है मलेशिया
मलेशिया हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है। इसके लिए मेड इन मलेशिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। मलेशिया के उप प्रधानमंत्री दतुक सेरी डॉ अहमद जाहिद हमीदी ने विश्व के तमाम देशों से अपील की है कि मलेशिया में मैन्युफैक्चरिंग करे और हलाल सर्टिफिकेट हासिल कर व्यापार बढ़ाए। उन्होंने खासतौर से चीन का आह्वान किया कि वहां की कंपनियां यहां निवेश कर यहां की प्रतिभा का इस्तेमाल कर हलाल कारोबार के क्षेत्र में अपनी उपयोगिता सिद्ध करे।
बिजनेस नेटवर्किंग साइट और नवाचार पर जोर
मलेशिया में आयोजित हलाल ट्रेड शो में इस बार बिज़नेस नेटवर्किंग साइट और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी केंद्रित किया गया है। इस तरह हलाल उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास है। साल 2023 में मिहास प्रदर्शनी में 38,566 लोगों ने हिस्सा लिया था। हलाल ट्रेड शो में इस रिकॉर्ड उपस्थिति के लिए मिहास ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार जीता है जो हलाल के क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले पेशेवरों के लिए बेहद उत्साहजनक है।