{"_id":"5c98fec0bdec22146c223efb","slug":"hal-rolls-out-16th-light-combat-aircraft-tejas-for-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएल ने लक्ष्य के मुताबिक वायुसेना के लिए तैयार किया 16वां तेजस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एचएएल ने लक्ष्य के मुताबिक वायुसेना के लिए तैयार किया 16वां तेजस
Mon, 25 Mar 2019 10:57 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सोमवार को कहा कि हलके युद्धक विमान ‘तेजस’ का उत्पादन अपने लक्ष्यों के अनुरूप है। एचएएल ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिये 16वां लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) का उत्पादन कर लिया है।
विज्ञापन
आईएएफ ने एचएएल को 40 एलसीए बनाने के ऑर्डर दिये थे (जिसमें से 16इनीशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस,16 फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस और 8 ट्रेनर विमान किस्म के थे)। एचएएल ने 16वें विमान के निर्माण की समय सीमा 31 मार्च तक की तय की हुई थी।
विज्ञापन
तेजस को भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ड्रैगन स्क्वाड्रन में एक जुलाई, 2016 में शामिल किया गया था। इसे पिछले महीने ही फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस मिली थी। एलसीए का उत्पादन 2014 में शुरू हुआ था। वर्तमान में इसकी उत्पादन क्षमता सालाना पांच से बढ़ाकर आठ तक पहुंच गई है। इसके अलावा बंगलूरू के एयरक्राफ्ट डिवीजन में तेजस के उत्पादन के लिये दूसरा उत्पादन कारखाना और खोला गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले महीने हुए एयरो इंडिया शो में भारतीय थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने इसकी उड़ान भरी थी और इसे शानदार बताया था।