फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HAL removes Hanuman image on aircraft at Aero India update news in hindi

HAL: एचएएल ने विमान से हटाई बजरंगबली की तस्वीर, एयरो इंडिया 2023 के दौरान आया चर्चा में

Tue, 14 Feb 2023 05:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 05:56 PM IST
सार

एचएएल ने सोमवार को पहली बार एयरो इंडिया में स्केल मॉडल एचएलएफटी-42 को शो ऑफ किया। एचएएल ने पिछले सप्ताह इसके बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि HLFT-42 'अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक ट्रेनर' है।

विज्ञापन
HAL removes Hanuman image on aircraft at Aero India update news in hindi
HAL के विमान पर बजरंगबली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मंगलवार को बेंगलुरू में आयोजित एयरो इंडिया 2023 में प्रदर्शित 'हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी)-42' से बजरंगबली की तस्वीर हटा दी है। एशिया के सबसे बड़े एयर शो के पहले दिन यानी सोमवार को बीच HAL द्वारा विकसित किए गए इस विमान की खूब चर्चा हुई थी। इसके चर्चा में रहने का कारण एचएलएफटी-42 के वर्टिकल फिन पर हनुमान जी का चित्र था। हनुमान जी के चित्र के साथ ही इसपर 'The Strom is Coming' लिखा गया था। इसे अब हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


बेंगलुरु मुख्यालय वाले एचएएल के एक अधिकारी ने ने तस्वीर हटाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचएएल का एक विमान एचएफ-24 मारुत हुआ करता था। ये तस्वीर और स्लोगन उसी से प्रेरित था। इसका मकसद विमान की ताकत दिखाना था। इसके अलावा इसमें कुछ नहीं था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एचएएल ने सोमवार को पहली बार एयरो इंडिया में स्केल मॉडल एचएलएफटी-42 को शो ऑफ किया। एचएएल ने पिछले सप्ताह इसके बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि HLFT-42 'अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक ट्रेनर' है। सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए एरे, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, इन्फ्रारेड सर्च और फ्लाई बाय के साथ ट्रैक जैसे अत्याधुनिक एवियोनिक्स के साथ आधुनिक लड़ाकू विमान प्रशिक्षण में "महत्वपूर्ण भूमिका" निभाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम मोदी ने Aero India के 14वें एडिशन का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत है। इससे पहले वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने उद्घाटन समारोह में गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया और फाइटर जेट से उड़ान भरी।  

80 से ज्यादा देशों की भागीदारी
यह एयर शो शुक्रवार 17 फरवरी तक चलेगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है। यह एयर शो, हवाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उदय को भी दर्शाएगा। बेंगलुरु एयर शो में 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। 17 फरवरी को Aero India शो 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसमें लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्री और रक्षा उत्पाद से जुडे़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed