{"_id":"5f801b798ebc3eefa7772f66","slug":"hal-employee-arrested-by-nashik-unit-of-ats-for-supplying-secret-information-about-indian-fighter-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी देने वाला एचएएल कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी देने वाला एचएएल कर्मचारी गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2020 02:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लड़ाकू विमान संबंधी जानकारी मुहैया कराने को लेकर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी विनिर्माण इकाई संबंधी खुफिया जानकारी आईएसआई को दे रहा था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'राज्य आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की नासिक इकाई को व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी। व्यक्ति आईएसआई के लगातार संपर्क में था।' उन्होंने बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी संवेदनशील विस्तृत जानकारी संबंधी खुफिया सूचना के अलावा नासिक स्थित ओझर में एचएएल विमान विनिर्माण इकाई, वायुसेना अड्डे और विनिर्माण इकाई में प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधी जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन
One HAL employee arrested by Nashik Unit of ATS for supplying secret information about Indian fighter aircraft & their manufacturing unit, Hindustan Aeronautics Ltd, Nashik to Inter-Services Intelligence (ISI), a Pakistani intelligence agency: Anti Terrorist Squad. #Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 9, 2020
आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्तता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पास से पांच सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल हैंडसेट और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फोन और सिम कार्ड जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे जा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 10 दिन के लिए एटीएस हिरासत में भेज दिया गया है। एचएएल का नासिक विमान प्रभाग मिग-21 एफएल विमान और के-13 मिसाइलों का निर्माण करता है। इसकी स्थापना 1964 में की गई थी। यह ओझर में स्थित है, जो नासिक से 24 किमी और मुंबई से लगभग 200 किमी दूर है।
डिवीजन अन्य मिग वेरिएंट जैसे मिग-21 एम, मिग-21 बीआईएस, मिग-27 एम और अत्याधुनिक विमान सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान का भी निर्माण करता है। प्रभाग ने मिग श्रृंखला के विमान की मरम्मत और एसयू-30 एमकेआई विमानों की मरम्मत भी की है।
इससे पहले पांच अक्तूबर को नासिक से ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। नासिक की एक अदालत ने यहां के देवलाली के रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें पाकिस्तान के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को नौ अक्तूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।