{"_id":"63e7c5ec87b0c2c4d300aee7","slug":"haj-committee-of-india-invites-online-applications-for-haj-2023-from-10th-february-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ministry Of Minority Affairs: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, 10 मार्च अंतिम तारीख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ministry Of Minority Affairs: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, 10 मार्च अंतिम तारीख
Sun, 12 Feb 2023 07:08 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Feb 2023 07:08 AM IST
सार
हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने शुरू हो गए हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है।
विज्ञापन
haj committee of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की है कि हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत 10 फरवरी, 2023 से हुई। लोग हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.gov.in/haf23 पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने छह फरवरी को नई हज नीति की घोषणा की थी, जिसके तहत हज यात्रा के लिए आवेदन पत्र मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही हज यात्रा के लिए पैकेज की राशि 50,000 रुपये कम की गई है। नई हज नीति को साझा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
हर साल ईद उल अजहा त्योहार के मौके पर दुनियाभर के मुस्लिम हज के लिए सऊदी अरब के मक्का शहर जाते हैं, जो मुसलमानों का पवित्र स्थान है। हज शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम सभी वयस्क मुसलमानों के लिए एक अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य है। सऊदी अरब ने जनवरी में घोषणा की थी कि इस साल हज के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी।
विज्ञापन