फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haj applications canceled: Haj Committee of India took the decision, Saudi Arabia did not allow outsiders to travel

हज आवेदन रद्द: भारतीय हज समिति ने लिया फैसला, सऊदी अरब ने नहीं दी बाहरी लोगों को यात्रा की अनुमति 

Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल हज यात्रा पर देश के नागरिक नहीं जा सकेंगे। हज यात्रा-2021 के लिए बुलवाए गए सारे आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Haj applications canceled: Haj Committee of India took the decision, Saudi Arabia did not allow outsiders to travel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हज समिति ने हज-2021 के सारे आवेदन रद्द कर दिए हैं। मंगलवार को समिति ने इस निर्णय की जानकारी दी।

विज्ञापन


बता दें, इस साल भी कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब सरकार ने दूसरे देशों के श्रद्धालुओं को हज के लिए आने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए ये आवेदन निरस्त करने के अलावा हज समिति के समक्ष कोई दूसरा चारा नहीं था। सऊदी अरब में रहने वाले 60 हजार लोग इस बार हज यात्रा करेंगे। 

 

हज यात्रा 2021 को लेकर सऊदी अरब ने पिछले दिनों कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी और वे सभी स्थानीय होंगे। सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी पर हज एवं उमरा मंत्रालय का हवाला देते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन





बयान में कहा गया है कि इस साल हज जुलाई के मध्य में शुरू होगा। इसमें 18 से 65 साल की आयु के स्थानीय लोग हिस्सा ले सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हज यात्रियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य है। बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब ने हाजियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा और उनके देशों की सुरक्षा के बारे में निरंतर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed