फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hafiz saeed wants to come in pak politics with milli muslim league pakistan party

लश्कर सरगना हाफिज सईद ने बनाई नई पार्टी, बनना चाहता है पाकिस्तान का पीएम!

Fri, 04 Aug 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Hafiz saeed wants to come in pak politics with milli muslim league pakistan party

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद राजनीतिक नेता बनने की फिराक में है। सईद ने जमात-उद-दावा का नाम बदलकर उसे मिली मुस्लिम लीग पाकिस्तान राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर करवाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पाक में पिछले छह महीने से नजरबंद सईद ने अपनी पार्टी को राजनीतिक पार्टी की मान्यता देने के लिए पाकिस्तान चुनाव आयोग में एक अर्जी दाखिल की है। मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान की राजनीति में पूरी तरह से उतरने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है जिसकी वजह से सईद कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है। बता दें कि हाल ही में पनामा केस में फंसने के चलते पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पाक हुकुमत गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में कमजोर होती राजनीतिक लहर को देखते हुए सईद ने मौके का फायदा उठाना चाहा है। सईद ने कोई देर न करते हुए अपनी नई पार्टी को हवा देने की कोशिश की है। बता दें कि सईद की पाक सेना और आईएसआई में अच्छी पैठ है। चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलते ही सईद अपने मंसूबों को धरातल पर लाने की कोशिश करेगा।

वहीं, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया और नवाज शरीफ के सबसे मुखर प्रतिद्वंद्वी इमरान खान पर उनकी ही पार्टी की एक महिला नेता आयशा गुलालई ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है जिससे सईद के राजनीति में आने के हौंसलों को बुलंद कर दिया है।


मगर हाल ही में सईद की नजरबंद की अवधि को और दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। 31 जनवरी 2017 से सईद पाकिस्तान में नजरबंद है। शुरुआती दौर में सईद को तीन महीने के लिये नजरबंद किया गया था। लेकिन नजरबंद की अवधि को दोबारा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया जो 27 जुलाई को ही समाप्त होनी थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed