{"_id":"598044c44f1c1b745b8b4642","slug":"terrorist-hafiz-saeed-has-been-house-arrested-for-two-more-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रही आतंकी हाफिज सईद की मुसीबतें, दो महीने के लिए बढ़ी नजरबंदी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कम नहीं हो रही आतंकी हाफिज सईद की मुसीबतें, दो महीने के लिए बढ़ी नजरबंदी
एजेंसी, भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि को दो और माह के लिए बढ़ा दिया है। जमात-उद-दावा प्रमुख सईद 31 जनवरी से नजरबंद है। अप्रैल में उसकी हिरासत अवधि को तीन और माह के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने 31 जनवरी को सईद और उसके चार करीबी सहयोगियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी आसिफ हुसैन को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत हिरासत में लिया था। सईद की हिरासत अवधि को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने 28 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में पंजाब सरकार के गृह विभाग ने कहा कि संघीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सईद की हिरासत अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाया जाता है। अधिसूचना के मुताबिक सईद और चार अन्य की हिरासत अवधि की मियाद 27 जुलाई को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन