{"_id":"581df5554f1c1bd63543773f","slug":"hafiz-saeed-criticize-pakistan-government-over-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज की नवाज को दो टूक, नहीं चलेगी कश्मीर पर बयानबाजी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाफिज की नवाज को दो टूक, नहीं चलेगी कश्मीर पर बयानबाजी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः हाफिज सईद लगातार कश्मीर मुद्दे पर बयानबाजी कर रहा है।
- फोटो : Getty Images
जमात-उद-दावा के मुखिया और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कश्मीर घाटी में चल रहे तनाव के माहौल पर नवाज सरकार के नरम रुख की कड़ी आलोचना की है। उसने कहा है कि कश्मीर की आवाम पाकिस्तान सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है।
शुक्रवार को जमात-उद-दावा के मुख्यालय मस्जिद-ए-कदीस में नमाज के लिए पहुंचे सईद ने कहा कि "भारत सरकार द्वारा घाटी पर किए जा रहे अत्याचार पर पाकिस्तान सरकार का रुख बहुत नरम है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी सरकार के अन्य सदस्यों द्वारा कश्मीर घाटी में चल रहे तनाव के माहौल पर एक दो बयान देने से आवाम पर अत्याचार कम नहीं होगा। सरकार को कश्मीर के लिए पूर्ण व्यहवाहरिक रूप से समर्थन देने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि 8 जुलाई को आतंकी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में अशांति है। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदिन का कमांडर था। 15 साल की उम्र में घर से भागकर आतंकवादी बन गया था। उसकी मौत के बाद से ही कश्मीर घाटी के हालात गंभीर बने हुए हैं।