{"_id":"5a87a6b24f1c1bfe7e8b5f3e","slug":"guy-who-have-six-finger-in-hand-got-troubled-to-made-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छठी उंगली बनी आधार बनवाने की राह में बाधा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब छठी उंगली बनी आधार बनवाने की राह में बाधा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
aadhaar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिक के रहने वाले गुरुदयाल दिलबाग राय त्रिखा और अभिनेता ऋतिक रोशन में एक समानता है और वह है दोनों के हाथों में छठी उंगली। लेकिन त्रिखा के बाएं हाथ की वही छठी उंगली तब उनके लिए परेशानी का कारण बन गई जब आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
त्रिखा पिछले आठ महीने से अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें सभी आधार रजिस्ट्रेशन केंद्रों से लौटा दिया गया। इसका कारण यह है कि उनकी छठी उंगली के निशान लेने में परेशानी हो रही है। दरअसल आधार बनवाने के लिए अन्य बायोमेट्रिक जानकारी के अलावा दोनों हाथों की उंगलियों के निशान अनिवार्य हैं। जबकि त्रिखा के अंगूठे से जुड़ी छठी उंगली उस पटल पर नहीं समा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां तक कि वह सरकारी अधिकारियों से भी मिले, लेकिन फिर भी उनका आधार नहीं बन रहा था। चूंकि यह अपने तरह का अनूठा मामला था, इसलिए मीडिया के लिए आकर्षण का विषय बन गया। मराठी चैनलों ने त्रिखा की समस्या को खूब दिखाया। मीडिया में बात आने के बाद उन्होंने एक आधार केंद्र पर फिर से रजिस्ट्रेशन करवाया, जहां बृहस्पतिवार को अंतत: उनकी अंगुलियों के निशान स्वीकृत हो गए।
विज्ञापन