फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati Hotel shooting Assam Police probe Hotel lease dispute family members murder firing accused arrest

गुवाहाटी गोलीकांड: भराली परिवार में चार की हत्या का कारण 'होटल का लीज' विवाद! जांच कर रही असम पुलिस क्या बोली?

Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी। Published by: एन अर्जुन Updated Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
सार

गुवाहाटी गोलीकांड की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक भराली परिवार में चार लोगों की हत्या हुई है। मृतकों की शिनाख्त के बारे में पुलिस आयुक्त ने कहा कि सत्यापन के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मामले की जांच जारी है। इसी बीच सूत्रों ने हत्या की वजह 'होटल के लीज' से जुड़े विवाद को बताया है। गोलीकांड की जांच कर रही असम पुलिस क्या बोली?

विज्ञापन
Guwahati Hotel shooting Assam Police probe Hotel lease dispute family members murder firing accused arrest
गुवाहाटी होटल गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन से जुड़े लीज विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। हत्याकांड की जांच कर रही असम पुलिस ने मामले में होटल को लीज पर लेने वाले घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपी घनकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने मंगलवार देर रात शुरुआती जांच के आधार पर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, घटना सोमवार रात करीब नौ बजे शहर के बोरा सर्विस इलाके में हुई। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, गोलीबारी में छह लोगों को गोलियां लगी थीं। इनमें से पांच की इलाज के दौरान या मौके पर ही मौत हो गई। छठे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। पांचवां मृतक उसी गांव का रहने वाला था। घायल व्यक्ति भी उसी गांव का बताया गया है।
विज्ञापन


क्या होटल की लीज को लेकर था विवाद?
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद होटल बिलास इन की लीज को लेकर होटल मालिक पक्ष और संपत्ति को पट्टे पर लेने वाले व्यक्ति के बीच था। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपी घनकांत गोगोई कथित तौर पर किराये का शूटर नहीं था और उसका मृतकों से पारिवारिक संबंध भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हत्याकांड के बाद एक घंटे के भीतर हो गई गिरफ्तारी?
पुलिस आयुक्त के अनुसार, आरोपी को घटना के एक घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।


ये भी पढ़ें- गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत, कई घायल; असम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया

मृतकों की शिनाख्त पर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा है कि मृतकों के नामों की औपचारिक घोषणा पहचान का सत्यापन करने के बाद की जाएगी। शुरुआती रिपोर्टों में भराली परिवार के चार सदस्यों और उनके गांव के एक अन्य व्यक्ति की मौत की जानकारी दी गई है। मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed