फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gurudas kamat resignation create news struggle among congress

गुरुदास कामत के इस्तीफे के बाद खुलेआम बगावत पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 08 Jun 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई। Updated Wed, 08 Jun 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
gurudas kamat resignation create news struggle among congress
गुरुदास कामत के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया - फोटो : Getty Images

कांग्रेस महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कामत के घर के बाहर पहुंचकर इस्तीफा वापस लेने की मांग की। वहीं, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने खुलेआम मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कामत के बाद पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े की बगावत से मुंबई कांग्रेस में हलचल मच गई है। हेगड़े की नाराजगी निष्ठावान कांग्रेसियों को दरकिनार किए जाने को लेकर है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी हाईकमान को बाकायदा पत्र लिखा है। हेगड़े का कहना है कि निरूपम का रवैया कार्यकर्ताओं के प्रति बेहद ही खराब है। इसलिए पार्टी हाईकमान को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

विज्ञापन

दलबदुलओं को कमान सौंपने की नाराजगी है घमासान 

gurudas kamat resignation create news struggle among congress
कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी निरूपम का खुलकर विरोध करने की तैयारी में - फोटो : bbc

सूत्रों का कहना है कि हेगड़े के बाद कांग्रेस के कई पूर्व विधायक भी निरूपम का खुलकर विरोध करने की तैयारी में हैं। वहीं, मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कामत को मनाने चेंबूर स्थित उनके घर के बाहर जमा हुए। इस सबके बाद भी कामत अपने घर से बाहर नहीं निकले।

शीतल हात्रे ने बताया कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले कामत का इस्तीफा हैरान करने वाला है। कामत के अलावा मुंबई में कांग्रेस का ऐसा कोई नेता नहीं है जो बीएमसी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला सके। उधर, बुधवार को कांग्रेसी मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देंगे। राजनीति से सन्यास की घोषणा कर चुके गुरुदास कामत ने कहा है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। 

दलबदुलओं को कमान सौंपने की नाराजगी है घमासान 
मुंबई सहित महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के एक पुराने नेता का कहना है कि मौजूदा समय में सूबे में दलबदलुओं को पार्टी की कमान सौंप दी गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश से लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित बीएमसी में विपक्ष के नेता प्रवीण छेड़ा आयातित नेता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed