{"_id":"6369ecb63ffe0c30c7689c39","slug":"guru-nanak-jayanti-president-droupadi-murmu-and-pm-modi-extend-greetings-on-nanak-jayanti-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guru Nanak Jayanti: राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- 'उनकी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guru Nanak Jayanti: राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- 'उनकी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें'
Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में गुरु नानक जी की महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु नानक जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- गुरु नानक जी की शिक्षाएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा- गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश व विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और सिख भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने हमें समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी। हम उनकी शिक्षाओं को अपनाकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और समाज कल्याण की भावना के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकानाएं दीं। उन्होंने कहा, एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें।
Greetings on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji. May his noble teachings continue to guide us in our endeavour of building a just and compassionate society. pic.twitter.com/1zfSrLil0T
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2022