फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gunfight in Manipur' Ukhrul town over cleaning land, prohibitory orders imposed news in hindi

Manipur: मणिपुर के उखरुल में हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोला, हथियार लूटे; तीन की मौत, 20 घायल

Wed, 02 Oct 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 02 Oct 2024 03:16 PM IST
सार

प्रतिबंध को लेकर उखरुल उप-मंडल मजिस्ट्रेट डी. कामेई ने पुलिस अधीक्षक के पत्र का हवाला दिया। पत्र में थवाईजाओ हुंगपुंग युवा छात्र संगठन (टीएचवाईएसओ) के सामाजिक कार्य में अनहोनी की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन
Gunfight in Manipur' Ukhrul town over cleaning land, prohibitory orders imposed news in hindi
असम राइफल्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर के उखरुल कस्बे में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। इस दौरान हथियारों लूट मच गई। अधिकारियों ने बताया कि 'स्वच्छता अभियान' के तहत कस्बे में विवादित जमीन की सफाई को लेकर बुधवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


हिंसा के दौरान पुलिस थाने पर भी हमला किया गया। नगा समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प के बाद कस्बे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। अगले आदेश तक लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


असम राइफल्स को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, हुनफुन और हंगपुंग गांवों के बीच भूमि विवाद के संबंध में कानून और व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है, जो दोनों गांवों के बीच शांति में बाधा डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफाल। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के सेनाम गांव में सुरक्षाबलों ने 21 बड़े और मध्यम आईईडी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक उग्रवादियों के ड्रोन हमले और पिछले महीने की शुरुआत में हिंसा के बढ़ने की खबरों के दौरान जब्त किए। पुलिस को अन्य चीजों के अलावा 10 बड़े आईईडी, 11 मध्यम आकार के आईईडी, 42 देशी ग्रेनेड, सात नंबर.36 हैंड ग्रेनेड, दो चीनी ग्रेनेड और 34 पेट्रोल बम बरामद हुए। इसके अलावा एक देशी लेथोड बंदूक, एक राइफल और पिस्तौल, दो पोम्पी बंदूकें और डेटोनेटर बरामद किए गए।


मणिपुर में बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित
मणिपुर के पांच इंफाल घाटी जिलों में दो युवकों के अपहरण को लेकर मेइतेई समूह संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा बुलाए गए बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान दुकानें और अन्यवाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद थे। पूर्वी-पश्चिमी इंफाल, थौबल और बिष्णुपुर और काकचिन में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। थौबल में मंगलवार से बंद था, महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को अवरुद्ध कर दिया था। पूर्वी इंफाल जिले के खुरांग और लामलोंग में बंद को सख्ती से लागू किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed