{"_id":"659ada10e92cdfc2f50664c6","slug":"gunfight-breaks-out-between-militants-security-forces-in-manipur-moreh-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी; मोरेह कस्बे की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी; मोरेह कस्बे की घटना
Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
सार
इससे पहले तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर में 2 जनवरी को भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक बीएसएफ जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Manipur Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के मोरेह कस्बे में रविवार रात सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर छिपे उग्रवादियों ने राज्य पुलिस बलों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
इससे पहले तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर में 2 जनवरी को भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक बीएसएफ जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से इम्फाल ले जाया गया था। शहर में 30 दिसंबर से इसी तरह की घटनाएं देखी जा रही हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले सप्ताह टिप्पणी की थी कि इस बात की प्रबल अधिक संभावना है कि मोरेह में हुए हमलों में म्यांमार से आए विदेशी भाड़े के सैनिक शामिल थे।
विज्ञापन