फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Woman kills ailing 3-month-old daughter by throwing her off hospital 3rd floor

मानवता शर्मसार: कलयुगी मां ने तीसरी मंजिल से तीन महीने की बच्ची को फेंका, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

Mon, 02 Jan 2023 06:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 02 Jan 2023 06:36 PM IST
सार

अहमदाबाद में एक मां ने तीसरी मंजिल से अपनी तीन महीने की बच्ची को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां द्वारा उठाए गए इस कदम से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Gujarat: Woman kills ailing 3-month-old daughter by throwing her off hospital 3rd floor
तीन महीने की बच्ची को मां ने तीसरी मंजिल से फेंका। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही तीन महीने की बीमार बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचें फेंककर मार डाला। एफ डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.पी. पिरोजिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये दिल दहला देने वाली घटना अहमदाबाद के सिविर अस्पताल में हुई। फिलहाल आरोपी मां को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.पी. पिरोजिया ने बताया कि घटना रविवार तड़के अहमदाबाद के असरवा इलाके में स्थित सिविल अस्पताल में हुई थी। शुरुआत में आरोपी मां ने अस्पताल प्रशासन को बच्ची के लापता होने का दावा करके गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो स्थिति साफ हुई। उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची का नाम अमरीन है और वह सिविल अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से भर्ती थी। 
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एसीपी पिरोजिया ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मां अपनी बेटी को लेकर गैलरी की ओर जाती और फिर खाली हाथ वापस आती हुई देखी जा सकती है। इसके बाद अमरीन का शव अस्पताल के कर्मचारियों को ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। पूछताछ के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को शाहीबाग पुलिस थाने में इसे लेकर बच्ची के पिता ने जानकारी दी थी। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज एफआईआर के अनुसार, मृतक बच्ची जन्म के तुरंत बाद बीमार हो गई थी। जिसके कारण वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया। जहां वह 24 दिनों तक भर्ती रही थी। बच्चे के पिता आसिफ ने पुलिस को बताया था कि वडोदरा के डॉक्टरों ने दूषित पानी के सेवन को बीमारी का कारण बताया था। बाद में जब बच्ची की हालत बिगड़ गई तो उसे 14 दिसंबर को नडियाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। एफआईर में बताया गया है कि बच्ची की आंत का एक हिस्सा उसके पेट से बाहर निकल आया था।

फिलहाल मामले में आरोपी मां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed