फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat vidhansabha election 2017: know all about voting and result date 

गुजरात विधानसभा चुनाव: दो चरणों में वोटिंग, 18 दिसंबर को खुलेगा सत्ता का रास्ता

Fri, 08 Dec 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Gujarat vidhansabha election 2017: know all about voting and result date 
गुजरात विधानसभा चुनाव को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए देश के दो प्रमुख राष्ट्रीय दल (भाजपा और कांग्रेस) के बीच आक्रमक प्रचार जारी है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद राज्य में 22 सालों से राज कर रही भाजपा के लिए यह चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन


वहीं इस बार कांग्रेस राहुल गांधी के करिश्माई नेतृत्व और पाटीदारों के दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है। दोनों ही दल इस बार किसी भी कीमत पर राज्य को जीत लेना चाहते हैं। तो वहीं 2002, 2007 और 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 40 फीसदी तो वहीं भाजपा को 49 फीसदी वोट शेयर हासिल हुए थे।
विज्ञापन


चुनाव से पहले हम सभी के मन में चुनाव को लेकर कई सवाल हैं। जिनका जवाब हम आपके पास लेकर आए हैं। आइए चुनाव से जुड़े उन तमाम सवाल और जवाब के बारे में जानते हैं:- 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: गुजरात चुनाव में किस दिन होगा मतदान?
जवाब: पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर तो दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।  

प्रश्न: कितने चरणों में हो रहे चुनाव?
जवाब: गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण के में 89 सीटों के लिए तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान होगा।

प्रश्न: गुजरात में कितनी विधानसभा सीट?
जवाब: गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं तो वहीं विधानसभा की कुल 182 सीट हैं।

प्रश्न: गुजरात में कौन सी पार्टी सत्ता में और कौन विपक्ष में?
जवाब: राज्य में भाजपा सरकार में है तो वहीं कांग्रेस विपक्षी पार्टी है।

प्रश्न: गुजरात में कितने पोलिंग बूथ?
जवाब: राज्य में कुल 50,128 पोलिंग बूथ हैं। गुजरात में ऐसा पहली बार होगा जब 102 बूथ पर महिलाएं पूरी तरह से मतदान का जिम्मा संभालेंगी।

प्रश्न: किस दिन आएंगे गुजरात चुनाव के परिणाम?
जवाब: चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed