फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat university attack incident shows not fully aware tradition heritage Kerala Guv

Gujarat: हम अपनी परंपरा के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं, विदेशी छात्रों पर हमले पर बोले केरल के राज्यपाल

Tue, 19 Mar 2024 02:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 02:20 AM IST
सार

खान ने गांधीनगर में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। बता दें कि  उन्हें 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
Gujarat university attack incident shows not fully aware tradition heritage Kerala Guv
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों पर हमले की घटना के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं से संकेत मिलता है कि देश के लोग अभी भी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल खान ने गांधीनगर में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। बता दें कि  उन्हें 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। हमले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'ऐसी घटनाएं संकेत देती हैं कि हम अभी भी अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं। इस तरह के सम्मेलनों से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि हमारी परंपराएं क्या हैं।'
विज्ञापन


खान ने कहा, 'हम सभी के अपनी भक्ति व्यक्त करने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं। मेरी भाषा, त्वचा का रंग और रीति-रिवाज और परंपराएं भी आपसे भिन्न हो सकती हैं। फिर भी, हम सभी अपनी आत्मा से एकजुट हैं, यही भारतीय परंपरा हमें सिखाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर, खान ने वेदों और भगवद गीता के कई श्लोकों और छंदों का पाठ किया और दर्शकों को बताया कि भारत ने जिन विद्वानों को जन्म दिया है उनमें से अधिकांश संत थे। स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं का हवाला देते हुए खान ने कहा कि एक जानकार व्यक्ति वह है जो हमेशा समाज में दिखाई देने वाली विविधता के पीछे छिपी एकता को खोजेगा। 


क्या था मामला 
रमजान में रात के समय उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के छात्र अपने कमरों में नमाज अदा कर रहे थे, जब लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बाद मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में पांच विदेशी छात्र घायल हो गए। यह घटना गुजरात विश्वविद्यालय के ब्लॉक ए में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed