फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat two congress MLAs tender their resignations ahead of June 19 Rajya Sabha polls for four seats

गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Thu, 04 Jun 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 04 Jun 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Gujarat two congress MLAs   tender their resignations ahead of June 19 Rajya Sabha polls for four seats
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI

राज्यसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। इस बार पार्टी को यह झटका गुजरात से लगा है। दरअसल, 19 जून को राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना है। इसी बीच करजन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


गांधीनगर में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, 'मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वे अब विधायक नहीं हैं।' पटेल जहां वडोदरा की करजन सीट से विधायक थे वहीं चौधरी वलसाड की कापराडा सीट से चुनाव जीते थे। इससे पहले मार्च में कांग्रेस के पांच विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन



182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 103 विधायक और विपक्षी कांग्रेस के पास अब 66 विधायक हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने जहां अभय भारद्वाज, रामलीला बाड़ा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले और मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 19 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed