फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Temples introduce steps to accept cashless donations

गुजरात के कुछ मंदिरों में कैशलेस दान स्वीकार करने की पहल शुरू

Thu, 01 Dec 2016 07:41 PM IST
एजेंसी/ वडोदरा
एजेंसी/ वडोदरा Updated Thu, 01 Dec 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Temples introduce steps to accept cashless donations
- फोटो : demo

नोटबंदी के कारण दान में कमी आने के कारण गुजरात के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों ने कैशलेस दान स्वीकार करने की सुविधा के साथ ई-वालेट, एटीएम और स्वाइप मशीनों की व्यवस्था शुरू की है। द्वारका मंदिर व्यवस्थापन समिति के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने बताया कि नोटबंदी के प्रभाव के कारण उन्होंने श्रद्धालुओं को दान देने में मदद के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाखों लोग आते हैं और भगवान द्वारकाधीश से आशीर्वाद लेते हैं। लोगों में कैशलेस लेन-देन को लोकप्रिय बनाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मंगलवार को बनासकांठा जिले में प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में स्वाइन मशीन में क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर इसके जरिए डिजिटल दान देने की व्यवस्था शुरू की है। उन्होंने अपनी पत्नी के डेबिट कार्ड के जरिए 31,000 रुपये का दान दिया।
विज्ञापन


अंबाजी मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के बाद दान में कम से कम 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। नई कैशलेस व्यवस्था से एक बार फिर दान बढ़ने की संभावना है। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीणभाई लाहेरी ने बताया कि अब वे एक डिजिटल वॉलेट कंपनी के साथ बात कर रहे हैं जिससे धन और दान डिजिटल रूप में प्राप्त किया जा सके। गिर सोमनाथ जिले में स्थित मंदिर में ट्रस्ट ने ‘प्रसाद’ के लिए ई-भुगतान के जरिए दान लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed