फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Stone Pelting on Navratri Pandal in Vadodara Over Social Media Post

Gujarat: वडोदरा में सोशल मीडिया पोस्ट से फैला तनाव, नवरात्रि पंडाल पर भीड़ ने किया पथराव

Sat, 20 Sep 2025 12:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 12:08 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Stone Pelting on Navratri Pandal in Vadodara Over Social Media Post
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गुजरात के वडोदरा के जूनीगढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात पथराव की एक घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि यह हिंसा एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद भड़की।  समुदाय विशेष को निशाना बनाकर की गई पोस्ट के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा। विरोध में सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान भीड़ ने एक नवरात्रि पंडाल को निशाना बनाया और पथराव किया। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, वडोदरा सिटी पुलिस की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. लीना पाटिल मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त डॉ. लीना पाटिल  ने बताया कि इलाके में शांति बहाल हो गई है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक नेताओं की मदद से पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारी उन लोगों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। जिन्होंने यह विवादास्पद पोस्ट वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि कथित तौर पर एआई का इस्तेमाल करके बनाई गई इस आपत्तिजनक पोस्ट में मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थलों के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं। इसके वायरल होने के बाद समुदाय विशेष में गुस्सा भड़क गया और पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे तनाव बढ़ गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed