{"_id":"62f5b90a42461f31db07157b","slug":"gujarat-road-accident-six-killed-in-car-auto-and-bike-collision-in-anand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, छह की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, छह की मौत
Fri, 12 Aug 2022 08:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Aug 2022 08:04 AM IST
सार
सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन
आणंद में सड़क हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। पुलिस ने बताया, ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया, यह हादसा गुरुवार शाम सात बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया, कार चालक की पहचान कांग्रेस विधायक के दामाद केतन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन