फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat riots: Supreme Court relieves SIT chief RK Raghavan from duty on health grounds

गुजरात दंगा मामलाः SC ने SIT चीफ आरके राघवन को किया कार्यमुक्त

Thu, 13 Apr 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 13 Apr 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
Gujarat riots: Supreme Court relieves SIT chief RK Raghavan from duty on health grounds
आरके राघवन

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2002 के गुजरात दंगों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) के प्रमुख आरके राघवन को कार्य से मुक्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें कार्यमुक्त किया  है। राघवन ने खराब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से कार्य से मुक्त करने की गुजारिश की थी। जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही अदालत ने एसआईटी सदस्य के वेकटेशन को भी उनके काम से मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगा केस की जांच कर रही एसआईटी के काम की प्रशंसा भी की है। सुप्रीम कोर्ट ने एके मल्होत्रा को एसआईटी टीम के कामकाज की देखरेख करने और तिमाही में टीम के काम की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गोधरा दंगे के 9 प्रमुख मामलों की जांच कर रही है। जिसमें नरोदा गाम का दंगा भी शामिल है। इस दंगे में एक समुदाय के 11 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed