फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat polls: Congress candidate courts controversy with comments on Ajmer and Somnath

Gujarat poll: कांग्रेस उम्मीदवार राजगुरु ने अजमेर और सोमनाथ पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

Sun, 27 Nov 2022 09:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Nov 2022 09:06 PM IST
सार

राजकोट (पूर्व) से कांग्रेस के उम्मीदवार राजगुरु ने सोमनाथ और अजमेर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उदय कांगड़ ने कहा कि दोनों स्थानों में एक बड़ा अंतर है। इस तरह का बयान हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक है।  

विज्ञापन
Gujarat polls: Congress candidate courts controversy with comments on Ajmer and Somnath
इंद्रनील राजगुरु - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पांच दिन का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। चाहें भाजपा हो या कांग्रेस या आम आदमी पार्टी प्रचार के आखिरी समय में सभी कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं। इस बीच, कांग्रेस के राजकोट से उम्मीदवार ने धार्मिक स्थलों अजमेर और सोमनाथ पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रतिद्वंदी भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। 

विज्ञापन


क्या टिप्पणी की पहले ये जान लीजिए
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजकोट (पूर्व) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मेरे विचार में, महादेव और अल्लाह एक ही हैं। महादेव अजमेर में रहते हैं, और अल्लाह सोमनाथ में रहते हैं।' इस दौरान उन्होंने अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। बता दें कि इस जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोग मौजूद थे। यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है और सोमनाथ भगवान महादेव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन


और क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे विचार में महादेव और अल्लाह एक ही हैं। मुझे बस में अपने हिंदू भाइयों को भगवान सोमनाथ ले जाने में खुशी महसूस होती है। लेकिन मुझे वही आनंद तब भी महसूस होता है जब मैं लोगों से भरी ट्रेनों के साथ अजमेर जाता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इसे बताया हिंदुओं के लिए आपत्तिजनक
कांग्रेस से पूर्व विधायक और उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू के इन बयानों की एक वीडियो क्लिप आज वायरल हो गई है। जिसके बाद राजकोट में भाजपा के उम्मीदवार ने उनकी इन टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक हैं। राजकोट (पूर्व) से राजगुरु के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उदय कांगड़ ने कहा कि दोनों स्थानों में एक बड़ा अंतर है। इस तरह का बयान हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक है। सोमनाथ पूरे देश में पूजनीय है, यह पहला ज्योतिर्लिंग है। उन्हें अपने प्रचार के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। 

धर्मगुरुओं ने भी की निंदा
कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा सोमनाथ को लेकर की गई इस टिप्पणी की अहमदाबाद के धार्मिक नेता चैतन्य शंभु महाराज ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है कि एक व्यक्ति वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है। इस तरह के बयान से उन्होंने न केवल हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी अपमान किया है। यह सिर्फ हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है।


विवाद के बाद आई राजगुरू की सफाई
वहीं, जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो कांग्रेस उम्मीदवार राजगुरु ने इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि 'मेरी एक क्लिप 'अल्लाह हू अकबर' कहते हुए वायरल की गई है। उसी क्लिप में, लोगों को 5000 मुसलमानों को 'हर हर महादेव' का जाप करते हुए भी सुनना चाहिए।' भाजपा पर आरोप लगाते हुए राजगुरू ने कहा कि विरोधी पार्टी ने उनके भाषण का एक हिस्सा वायरल किया जिसमें वह 'अल्लाह हु अकबर' कहते नजर आ रहे हैं। मैंने लोगों से सार्वजनिक सभा में पूछा कि अगर मुझे अल्लाह का नाम लेने में शर्म नहीं आती है, तो क्या आपको महादेव का नाम लेने में शर्म आती है? जब मैंने 'अल्लाह हु अकबर' कहा, तो 5,000 लोगों ने 'हर हर महादेव' के नारे लगाए। यह वीडियो की वास्तविकता है। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed