फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat police navratri organisers killed a man after tussle over garba prize

Gujarata: गरबा कार्यक्रम में पुरस्कार को लेकर हुआ झगड़ा, आयोजकों ने पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या

Wed, 25 Oct 2023 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 02:18 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सरमन ओडेदरा को मंगलवार की रात करीब दो बजे सात लोगों ने लाठियों और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Gujarat police navratri organisers killed a man after tussle over garba prize
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में एक गरबा कार्यक्रम के आयोजकों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, व्यक्ति की 11 वर्षीय बेटी ने शिकायत की थी कि कार्यक्रम में दो प्रतियोगिताएं जीतने के बावजूद उसे एक पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित सरमन ओडेदरा को मंगलवार की रात करीब दो बजे सात लोगों ने लाठियों और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपियों की पहचान राजा कुचड़िया, राजू केशवाला, रामदे बोखिरिया और प्रतीक गोरनिया के तौर पर की गई है और बाकी के तीन उनके सहयोगी थे। 
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कृष्णा पार्क में नवरात्रि के मौके पर गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि सोमवार की रात जब उनकी बेटी गरबा खेलकर वापस लौटी तो उसने शिकायत की दो प्रतियोगिता जीतने के बावजूद उसे एक पुरस्कार दिया गया। यह सुनकर वह आयोजकों से भिड़ने गई। इसी दौरान आरोपी ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद आरोपी बोखिरिया और कुचड़िया ने महिला के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ रात के एक बजे वापस अपने घर लौट आई। इसके एक घंटे बाद आरोपी उनके घर के पास आए और पीड़ित को पीटने लगे। इस दौरान महिला को भी चोट लगी। आरोपियों ने मृतक को बाइक में बैठाकर गरबा स्थल पर लेकर गए और वहां पुलिस के आने तक उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत मृतक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed