फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police lodge FIR against 3 agents in Death of 4 Indians on US-Canada border

US सीमा पर मौतें: मेहसाणा पुलिस ने अवैध आव्रजन रैकेट में शामिल 3 एजेंट के खिलाफ दर्ज की FIR; जानें पूरा मामला

Thu, 04 May 2023 06:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 04 May 2023 06:45 PM IST
सार

जे एस रबारी ने कहा कि उन्होंने मृतक भारतीयों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर अवैध रूप से सीमा पार कराने वाले तीन एजेंट्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक तीनों के नाम क्रमश: निकुलसिंह विहोल, सचिन विहोल और अर्जुनसिंह चावड़ा हैं।

विज्ञापन
Gujarat Police lodge FIR against 3 agents in Death of 4 Indians on US-Canada border
गुजरात पुलिस

विस्तार

कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश में मारे गए चार भारतीयों की मौत मामले में गुजरात की मेहसाणा पुलिस ने कार्रवाई की है। मेहसाणा पुलिस ने इस घटना के करीबन एक माह से भी ज्यादा समय बाद तीन एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों एजेंट अवैध आव्रजन रैकेट में शामिल थे। गौरतलब है कि जिन भारतीयों की मौत वहां हुई थी, वे गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के मानेकपुरा-डभल गांव के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर में बताया है कि तीनों एजेंटों ने यहां मृतक के परिजनों से कथित रूप से 60 लाख रुपये लिए थे और चार पीड़ितों को खराब मौसम के बीच अमेरिका-कनाडा सीमा पर सेंट लॉरेंस नदी पार करने के लिए नाव की सवारी करने के लिए मजबूर किया। मेहसाणा के वसई पुलिस थाने के निरीक्षक जे एस रबारी ने बताया कि जब वे नदी पार कर रहे खे तभी नाव डूब गई थी। इस घटना में मरने वाले भारतीयों की पहचान प्रवीणभाई चौधरी (50), उनकी पत्नी दक्षा (45), उनका बेटा मीत (20) और बेटी विधी (24) के रूप में हुई थी।  
विज्ञापन


जे एस रबारी ने कहा कि उन्होंने मृतक भारतीयों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर अवैध रूप से सीमा पार कराने वाले तीन एजेंट्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक तीनों के नाम क्रमश: निकुलसिंह विहोल, सचिन विहोल और अर्जुनसिंह चावड़ा हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीणभाई के छोटे भाई अश्विनभाई द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मृतक परिवार तीन फरवरी को एक टूरिस्ट वीजा पर छुट्टी मनाने कनाडा गया था। जब निकुलसिंह को इसका पता चला तो उन्होंने प्रवीणभाई को फोन किया और अपने संपर्कों के माध्यम से परिवार को अमेरिका भेजने की पेशकश की। इस दौरान उसने बिना किसी परेशानी के सीमा पार करने में परिवार की मदद के लिए कथित तौर पर 60 लाख रुपये मांगे। निकुल सिंह की बात से प्रभावित होकर प्रवीणभाई ने अश्विनभाई को 60 लाख रुपये नकद निकुलसिंह को देने के लिए कहा। प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके लिए शिकायतकर्ता ने ऋण लिया और भुगतान करने के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से पैसे उधार लिए।

रुपयों की व्यवस्था हो जाने के बाद निकुलसिंह और अर्जुनसिंह ने 23 मार्च को विजापुर में एक मंदिर के पास नकदी ली। वहीं, तीसरे एजेंट सचिन ने कनाडा में रहकर सीमा पार कराने की व्यवस्था की। पैसे लेते वक्त दोनों ने शिकायतकर्ता से कहा कि सचिन चौधरी परिवार को टैक्सी में अमेरिका ले जाएगा। बाद में सचिन जोकि परिवार के साथ था उसने योजना बदल दी और प्रवीणभाई से कहा कि उन्हें एक नाव में सीमा पार करनी है। उस समय क्षेत्र में मौसम खराब था, जिसको देखते हुए परिवार ने तुरंत इस पेशकश को खारिज कर दिया। इसके बावजूद सचिन ने यह दावा करते हुए कि वे सिर्फ पांच से सात मिनट में दूसरी तरफ पहुंच जाएंगे और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं सचिन ने यह भी कहा कि अगर वे नाव से सीमा पार करने से इनकार करते हैं, तो उन्हें ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। इसके बाद मजबूरन परिवार नाव पर सवार हुआ। 

एफआईआर में आगे कहा गया है कि 30 मार्च को नाव पर चढ़ने के बाद विधि ने अश्विन भाई को मैसेज किया कि बीच रास्ते में कई बार नाव का इंजन बंद हुआ था। इसके कुछ समय बाद, अश्विनभाई का परिवार से संपर्क टूट गया। एफआईआर में कहा गया है कि जब अश्विनभाई ने परिवार की स्थिति जानने के लिए निकुलसिंह से संपर्क किया तो निकुलसिंह ने पहले कुछ बहाने बनाए और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया और अर्जुनसिंह के साथ भूमिगत हो गए।

बता दें कि कनाडा सीमा पर हुए इस हादसे को लेकर कनाडाई पुलिस ने जानकारी दी थी कि चार लोगों के शव 30 मार्च को कनाडा में क्यूबेक और अमेरिका में न्यूयॉर्क के बीच सेंट लॉरेंस नदी के तट पर पाए गए थे। बाद में चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कनाडा में 10 अप्रैल को वहां रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदारों की मदद से किया गया था। 
 

पावागढ़ में गुंबद गिरने से एक महिला की मौत, आठ अन्य घायल
 गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी में पत्थरों का एक नवनिर्मित गुंबद गिरने से एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पंचमहल के कलेक्टर आशीष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

बता दें कि  पावागढ़ पहाड़ी की चोटी पर देवी काली का एक मंदिर स्थित है। यहा हर दिन हजारों भक्तों दर्शन के लिए आते हैं। यहां हाल ही में नक्काशीदार पत्थरों से बनी एक गुंबद जैसी संरचना का निर्माण किया गया था। यहां  श्रद्धालु बैठकर विश्राम करते हैं। गुरुवार को यहां गुंबद अचानक गिर गया। जिसके मलबे में वहां बैठे नौ लोग दब गए। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे लोगों में शामिल महिला की मौत हो गई। वहीं घायल आठ अन्य लोगों को पहले हलोल शहर के एक अस्पताल में रेफर किया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए वडोदरा स्थानांतरित कर दिया गया। 

पंचमहल के कलेक्टर आशीष कुमार ने कहा कि सड़क एवं भवन विभाग के इंजीनियरों को संबंधित ठेकेदारों के साथ घटनास्थल का दौरा करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed