फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat police arrested three Accused cultivating cannabis by hydroponic technique news update

Gujarat: झारखंड के तीन आरोपियों को गुजरात पुलिस ने पकड़ा, वापी के निर्माणाधीन फैक्ट्री में विस्फोट; दो की मौत

Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
सार

सहायक पुलिस आयुक्त एसडी पटेल ने बताया कि आरोपी रविप्रकाश मुरारका, वीरेन मोदी और रितिका प्रसाद को पकड़ा गया है। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Gujarat police arrested three Accused cultivating cannabis by hydroponic technique news update
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद के बाहरी इलाके से गांजे की खेती करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी किराये पर एक फ्लैट में रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाइड्रोपोनिक तकनीक से गांजे की खेती करते थे। दरअसल, खेती के लिए आरोपियों ने पहले तो एक आवासीय इमारत की 15वीं मंजिल पर दो अपार्टमेंट किराये पर लिए फिर अंदर तापमान और आर्द्रता नियंत्रण करके दो हाई-टेक ग्रीनहाउस स्थापित किए। सहायक पुलिस आयुक्त एसडी पटेल ने बताया कि आरोपी रविप्रकाश मुरारका, वीरेन मोदी और रितिका प्रसाद को पकड़ा गया है। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
मद्रास हाईकोर्ट ने माउंट प्लेजेंट सोशल क्लब द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि नीलगिरी जिले में टेनिस-बैडमिंटन कोर्ट खोलने के लिए निजी क्लब को पट्टे पर दी गई 1.5 एकड़ जमीन तुरंत वापस ली जाए। माउंट प्लेजेंट सोशल क्लब ने राजस्व अधिकारियों के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। न्यायमूर्ति एस.एम सुब्रमण्यम ने कहा कि याचिकाकर्ता-क्लब को जमीन दी गई है, उसकी कीमत बहुत अधिक है। ऐसी जमीनों का इस्तेमाल आम लोगों की भलाई के लिए किया जाना चाहिए। इसे निजी संगठन या व्यक्तियों के लाभ के लिए नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


नवनिर्मित कंपनी में विस्फोट
गुजरात के वापी जिले में सोमवार को एक नवनिर्मित फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पांच कर्मचारी कारखाने में मशीन स्थापित कर रहे थे। तभी यहां विस्फोट हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दम घुटने से युवक की मौत
गुजरात के सूरत में अग्निशमन विभाग ने बताया कि खेती के लिए पानी निकालने वाली जल निकासी लाइन में घुसने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। विभाग का कहना है कि खेती के दौरान 20 फुट गहरी लाइन में रुकावट हुई थी। इसे सही करने पीड़ित अंदर घुसा और थोड़ी देर बाद भी जब वह नहीं आया तो उसके साथी उसे देखने पाइप में घुसे, जिस वजह से वह लोग भी बेहोश हो गए। 

गजपति जिले में सरकारी चिकित्सक मृत मिला
ओडिशा के गजपति जिले में सोमवार को 51 वर्षीय एक सरकारी चिकित्सक मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पहचान सुरेंद्र नाथ रथ के रूप में हुई है। वह परलाखेमुंडी के जिला मुख्यालय अस्पताल में कार्यरत थे। चिकित्सक बेरहामपुर के गोशानिनुआगांव पुलिस थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में अपने ससुराल में मृत मिला। पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने ससुराल गए थे, जहां उनकी पत्नी और दो बेटे रह रहे थे। उधर चिकित्सक के परिवार का कहना है कि उन्होंने घर के एक कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।


गुजरात पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपियों को पकड़ा
गुजरात पुलिस ने जाली दस्तावेजों को बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी वेबसाइट का इस्तेमाल करके आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र बनाते थे। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा था। आरोपियों ने अब तक दो लाख फर्जी दस्तावेज बनाए हैं और 15 से 200 रुपये में उन्हें बेच रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी सरकारी डेटाबेस तक पहुंच बना रहे थे, जो अवैध प्राधिकरण का मामला है और एक गंभीर मुद्दा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed