फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: people attacked the house after visiting the temple of Dalit family, also broke the head of the elderly woman in Ner village in Ner village

गुजरात : नेर गांव में दलित परिवार के मंदिर जाने पर लोगों ने घर में घुसकर किया हमला, बुजुर्ग महिला का भी सिर फोड़ा

Sun, 31 Oct 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 03:14 AM IST
सार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके मोबाइल भी छीने और उनकी गाड़ियां भी क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामला 26 अक्तूबर का है। जिग्नेश मेवाणी 2 नवंबर को गुजरात के रापड़ के अमीर गांव पहुंचेंगे और वहां दलित परिवारों के साथ एक मंदिर में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Gujarat: people attacked the house after visiting the temple of Dalit family, also broke the head of the elderly woman in Ner village in Ner village
गुजरात पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास नेर गांव में मंगलवार को एक मंदिर में जाने के लिए दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित तौर पर 20 लोगों ने हमला करके लहूलुहान कर दिया। विधायक जिग्नेश मेवाणी ने घोषणा की है कि वह 2 नवंबर को एक आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके मोबाइल भी छीने और उनकी गाड़ियां भी क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामला 26 अक्तूबर का है। सुरेंद्रनगर जिले की दासादा सीट से कांग्रेसी विधायक नौशाद सोलंकी के वीडियो शेयर करने के बाद मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जिग्नेश मेवाणी 2 नवंबर को गुजरात के रापड़ के अमीर गांव पहुंचेंगे और वहां दलित परिवारों के साथ एक मंदिर में प्रवेश करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया है कि सरकार हमले के बाद ही कार्रवाई क्यों करती है और दलितों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहती है। जिग्नेश ने कहा, रापड़ जैसी जगह जहां विधायक भी दलित है वहां इस तरह के हमले को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर गए थे मंदिर
भचाऊ पुलिस के मुताबिक 26 अक्तूबर को नेर गांव में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी। इसी मौके पर काफी संख्या में लोग नेर गांव में जमा थे। गांव में ही रहने वाला पीड़ित दलित परिवार भी मंदिर पहुंचा था। इसके बाद गांव के 20 लोगों ने पीड़ितों के घर पर हमला बोल दिया था। आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा। परिवार को लहूलुहान करने के बाद लूटपाट और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई थी।

भाजपा सांसद ने राज्य गृहमंत्री को लिखा पत्र
सोलंकी का वीडियो वायरल होते ही कच्छ के भाजपा सांसद विनोदभाई चावड़ा ने गुजरात के गृहमंत्री को पत्र लिखकर घटना की निंदा की उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पत्र में चावड़ा ने लिखा है कि ऐसी घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाती हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


तलाश में पुलिस की नौ टीमें जुटीं
घायलों को भुज के जीके जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को रिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अन्य अब भी फरार हैं। भुज के डीएसपी झाला के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की नौ टीमें लगाई गई हैं। आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed