फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Patidar leader Naresh Patel meets Prashant Kishor in Delhi; says yet to finalise political party

गुजरात: बड़े पाटीदार नेता नरेश पटेल ने की प्रशांत किशोर से मुलाकात, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने पर अभी फैसला नहीं

Sat, 23 Apr 2022 08:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Amit Mandal Updated Sat, 23 Apr 2022 08:02 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने इस साल दिसंबर में होने वाले चुनाव से पहले पटेल को कांग्रेस में शामिल करने का सुझाव शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व को दिया था।

विज्ञापन
Gujarat Patidar leader Naresh Patel meets Prashant Kishor in Delhi; says yet to finalise political party
Naresh Patel - फोटो : social media

विस्तार

श्री खोदलधाम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख व प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं इसे अंतिम रूप नहीं दिया है। प्रशांत किशोर के कहने पर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पटेल ने कहा कि वह श्री खोदलधाम ट्रस्ट (एसकेटी) की एक समिति द्वारा किए जा रहे जनमत सर्वेक्षण के आधार पर अंतिम निर्णय लेंगे कि किस राजनीतिक दल में शामिल होना है।

विज्ञापन


पटेल बोले- कांग्रेस, आप और भाजपा नेताओं ने की मुलाकात 
पटेल ने कहा है कि तीनों दलों (कांग्रेस, आप और भाजपा) के नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि किशोर ने इस साल दिसंबर में होने वाले चुनाव से पहले पटेल को कांग्रेस में शामिल करने का सुझाव शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व को दिया था। विशेष रूप से कोटा आंदोलन के अगुवा और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाल ही में नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा देरी पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन


गुजरात में लेउवा पटेल समुदाय 11-12 फीसदी 
पटेल की अध्यक्षता वाला एसकेटी राजकोट जिले में देवी खोडियार को समर्पित श्री खोदलधाम मंदिर के मामलों का प्रबंधन करता है, जो लेउवा पटेल समुदाय के संरक्षक देवता हैं। यह गुजरात में पाटीदार आबादी का लगभग 11-12 फीसदी है और प्रभावशाली जाति समूह है जिनके वोट कई निर्वाचन क्षेत्रों में परिणाम पर असर डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


56 वर्षीय लेउवा पाटीदार नेता ने राजकोट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं कल (शुक्रवार) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था, जहां मैं कई राजनीतिक नेताओं से मिला था। मैं उनसे अनौपचारिक रूप से मिला था। मैं कोई खास नाम नहीं बताऊंगा। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मैं प्रशांत किशोर से मिला हूं। मैं शादी समारोह में उनसे मिला था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं 2 मई को कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed