{"_id":"61f14f9836e579407768f6ed","slug":"gujarat-over-3-magnitude-tremor-hits-valsad-district-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tremor In Gujarat: वलसाड में भूकंप के झटके, 3.2 तीव्रता मापी गई, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tremor In Gujarat: वलसाड में भूकंप के झटके, 3.2 तीव्रता मापी गई, कोई हताहत नहीं
Wed, 26 Jan 2022 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Jan 2022 07:11 PM IST
सार
भूकंप का केंद्र वलसाड से करीब 46 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में नौ किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का झटका दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर महसूस किया गया।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के दक्षिण जिले वलसाड में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां दोपहर में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। राहत की बात यह रही कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई।
विज्ञापन
भूकंपीय अनुसंधान संस्थान की वेबसाइट के अनुसार, भूकंप का केंद्र वलसाड से करीब 46 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में नौ किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का झटका दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर महसूस किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि गुजरात में 2001 में आज ही के दिन 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ जिले का बचाउ था। इस भूकंप में करीब 13,800 लोगों की मौत हुई थी जबकि 1.67 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन