फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: one hundred fourteen Pakistani citizens granted Indian citizenship 

हेट क्राइम के चलते भारत आए 114 पाकिस्तानी को मिली नागरिकता, बयां की आपबीती

Fri, 21 Jul 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 21 Jul 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: one hundred fourteen Pakistani citizens granted Indian citizenship 
- फोटो : Time of India

गुजरात के रहने नंदलाल मेघानी, डॉ. विशानदास मनकानी और किशनलाल अंदानी उन 114 लोगों में से हैं, जिन्हें भारत की नागरिकता शुक्रवार को मिल गई। 1955 सिटिजनशिप एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने इन सभी की नागरिकता पर फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इन सभी देश में रहने का परमानेंट अधिकार मिलने पर खुशी जाहिर की और उन हालातों को बयां किया जो उन्होंने इस संघर्ष के दौरान झेले। 50 साल के नंदलाल मेघानी का कहना है कि पाकिस्तान के सिंध से वे अपना काम और घर बेचकर करीब 16 साल पहले भारत आए थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से भारत आने के पीछे वहां मौजूद हेट क्राइम का बढ़ना था।
विज्ञापन


पाकिस्तान में ऑटो पार्ट्स का बिजनेस करने वाले मेघानी ने कहा कि हालात इतने बदतर हो गए थे कि उनके मुस्लिम दोस्तों ने उन्हें भारत जाने की सलाह दे डाली।  वहीं 2005 में भारत आए 59 साल के किशनलाल अंदानी ने भी अपनी आपबीती बयां की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंध में वो एक जनरल स्टोर चलाते थे, लेकिन वहां हिंदू-मुस्लिम के झगड़ों में उन्हें डर-डर के जीना पड़ता था। कभी-कभी तो हालात ऐसे होते थे कि जान बचाने तक की नोबत आ जाती थी, हालांकि कई मुस्लिम दोस्तों ने ऐसे हालातों में काफी मदद की। डॉ. विशानदास मनकानी का कहना है कि भारत पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा सेफ है। साल 2001 में भारत आए विशानदास अपने चार बच्चों के साथ यहां विजिटर वीजा पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed