फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat official Ramesh Chandra said he board train without ticket on the order of Goddess Durga

खुद को कल्कि अवतार बताने वाले गुजरात के अधिकारी ने बताया किस तरह करते हैं भगवान से संपर्क

Mon, 21 May 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Mon, 21 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
gujarat official Ramesh Chandra said he board train without ticket on the order of Goddess Durga
रमेशचंद्र फेफर

गुजरात के अहमदाबाद के सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी (एसएसपीए) में काम करने वाले एक अधीक्षण अभियंता रमेशचंद्र फेफर ने घोषणा की है कि इस साल गुजरात में मानसून अच्छा रहेगा। फेफर का दावा है कि वह भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि हैं। उन्होंने दावा किया है कि पिछले 19 सालों से भारत में जो अच्छी बारिश हो रही है वह उनकी ही तपस्या का फल है। इतना ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि मां दुर्गा के आदेश पर उन्होंने ट्रेन की बेटिकट यात्रा की है।

विज्ञापन


फेफर ने एसएसपीए द्वारा जारी किए गए नोटिस के जवाब में कहा था कि वह ऑफिस नहीं आ सकते क्योंकि वह तपस्या में लीन हैं। पिछले 8 महीने में फेफर केवल 16 दिन ऑफिस गए थे। जब उनकी इस अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में खुद के पास दैवीय शक्तियों के होने का दावा किया। उन्होंने कहा, 'मैं मां दुर्गा का भक्त हूं। मुझे देवी जगदम्बा (दुर्गा) और भगवान विष्णु से मानवता की भलाई करने का आदेश मिला है।' उनका दावा है कि वह हर पल भगवान से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन


फेफर ने बताया, 'मां का मुझ पर पूरी तरह से नियंत्रण है। मैं उनके आदेश का पालन करता हूं। 14 फरवरी 2008 को जब मैं राजकोट में था तब मुझे अहसास हुआ कि मेरा दाहिना मस्तिष्क सक्रिय हो गया है। इसी समय मुझे पता चला कि मैं विष्णु का अवतार कल्कि हूं। इसके बाद 6 मार्च 2010 को जब मैं ड्यूटी पर था मुझे मेरे अंदर भगवान विष्णु की शक्तियों का अहसास हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर ने एक किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि वह बेटिकट यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'एक दिन मां दुर्गा ने मुझे दिल्ली से हरिद्वार के लिए एक ट्रेन टिकट बुक करने को कहा। मगर मुझे कंफर्म टिकट नहीं मिला। इसके बाद मां दुर्गा ने मुझे उस सीट के बारे में बताया जो खाली थी। बाद में जब टीटी आया तो उसने भी मुझे यही बताया कि यह सीट खाली है और फिर टिकट खरीदकर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed