फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Next hearing in Ahmedabad Metro Court against Tejashwi Yadav will be held on May 8 pronounce the order

अहमदाबाद: कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आठ मई को; गुजरात के लोगों को ठग बताने का आरोप

Mon, 01 May 2023 06:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 May 2023 06:33 PM IST
सार

अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी हरेश मेहता ने भारतीय दंड संहिता की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि से जुड़ी) के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Gujarat Next hearing in Ahmedabad Metro Court against Tejashwi Yadav will be held on May 8 pronounce the order
Tejashwi Yadav - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गुजरातियों को कथित तौर पर ठग कहने के मानहानि मामले में अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। बताया जा रहा है कि कोर्ट उसी दिन मामले पर फैसला सुनाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ गुजरात की एक कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में दायर याचिका में तेजस्वी पर कथित रूप से गुजरात के लोगों को ठग और धूर्त बताया था। याचिका में उनके खिलाफ सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी हरेश मेहता ने भारतीय दंड संहिता की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि से जुड़ी) के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके वकील पीआर पटेल ने कहा कि हमने सबूत के तौर पर बयान की पेनड्राइव जमा की है। तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अदालत ने शिकायत स्वीकार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक मानहानि की शिकायत
मेहता ने यह शिकायत 21 मार्च को तेजस्वी के बयान के आधार पर दर्ज कराई है। तेजस्वी ने कथित तौर पर कहा था कि मौजूदा स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी धोखाधड़ी को माफ कर दिया जाएगा। अगर वे एलआईसी या बैंकों का पैसा लेकर भाग जाएंगे तो कौन जिम्मेदार होगा? शिकायत में कहा गया है कि मीडिया के सामने दिए गए बयान में पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा गया है। यह सभी गुजरातियों की सार्वजनिक रूप से मानहानि करता है। उन्हें अपमानित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed