{"_id":"62f076c7e751211507093721","slug":"gujarat-news-crocodile-gnaws-mans-body-in-middle-of-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: युवक को नदी की बीच धार में ले गया मगरमच्छ, कर दिए चिथड़े-चिथड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: युवक को नदी की बीच धार में ले गया मगरमच्छ, कर दिए चिथड़े-चिथड़े
Mon, 08 Aug 2022 08:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:07 AM IST
सार
युवक की पहचान इमरान दीवान के रूप में हुई है। उसके भाई जावेद ने बताया कि इमरान एक दरगाह में गया था। यह दरगाह नदी के किनारे स्थित है।
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में रविवार को लोगों ने ऐसा नजारा देखा कि हर किसी की रूह कांप उठी। यहां एक मगरमच्छ, आदमी को जबड़े में दबाए नदी के बीच में ले गया और उसके चिथड़े-चिथड़े कर डाले। सबसे डराने वाली बात यह है कि घंटों चले तलाशी अभियान के बाद भी युवक का शरीर नहीं मिला है।
विज्ञापन
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 30 वर्षीय युवक को मगरमच्छ जबड़ों में दबाए हुए दिखता है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ नदी के बीच में चला गया। यह वीडियो वडोदरा के पादरा तालुका के सोखदराघु गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की हुई पहचान
युवक की पहचान इमरान दीवान के रूप में हुई है। उसके भाई जावेद ने बताया कि इमरान एक दरगाह में गया था। यह दरगाह नदी के किनारे स्थित है। उन्होंने बताया, मुझे लगता है कि इमरान का पैर फिसल गया होगा और वह नदी के किनारे गिर गया होगा। जावेद ने बताया, कई घंटों चले तलाशी अभियान के बाद भी उसका शरीर नहीं मिला है।
विज्ञापन
रिहायशी इलाकों में देखे गए मगरमच्छ
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। इस वजह से मगरमच्छ नदियों से बाहर आकर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए हैं। लोगों ने सड़कों पर मगरमच्छों के चलने की शिकायत भी की है। डर है कि कहीं ये मगरमच्छ किसी के डर में घुसकर किसी को नुकसान न पहुंचाएं।