Gujarat News: करजन नदी पर बना 13 करोड़ का पुल बाढ़ में बहा, दो टुकड़े हो गए, भ्रष्टाचार की गंध
गुजरात में करजन नदी पर बने इस पुल का निर्माण दो साल पहले राज्य के लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसकी लागत 13 करोड़ रुपये आई थी। कुछ समय बाद ही पुल में कई खामियां नजर आने लगी थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के दौरान कई पुल-पुलियाओं के बहने व क्षतिग्रस्त होने की खबरें आ रही हैं। मध्यप्रदेश में करीब 400 करोड़ का तालाब फूट गया तो अब गुजरात के नर्मदा जिले में करजन नदी पर 13 करोड़ से बना पुल ध्वस्त हो गया है। मात्र दो साल पहले बना यह पुल दो टुकड़ों में बंट गया। इन घटनाओं को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं।
गुजरात में करजन नदी पर बने इस पुल का निर्माण दो साल पहले राज्य के लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसकी लागत 13 करोड़ रुपये आई थी। कुछ समय बाद ही पुल में कई खामियां नजर आने लगी थीं। हालिया बारिश में इसका एक हिस्सा धंस गया, जबकि एक स्तंभ तो पहले ही जमीन में धंस गया था।
यह पुल राजपिपला शहर को गांवों से जोड़ने के लिए बनाया गया था। पुल ढहने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। यह सेतु जिले के 13 गांवों को राजपिपला शहर से जोड़ता था। पुल धंसने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाहनों की आवाजाही बंद हो चुकी है तो पैदल आने वाले लोग जोखिम लेकर रस्सों के सहारे पुल पार कर रहे हैं, क्योंकि दूसरा रास्ता 25 किलोमीटर लंबा है।