{"_id":"6ae4409da3eb0518f10a3a52","slug":"gujarat-new-tourist-attractions-open-ekta-nagar-pm-modi-to-inaugurate-development-projects-worth-426-crore-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: एकतानगर में खुलेंगे पर्यटन के नए आकर्षण, पीएम मोदी 426 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: एकतानगर में खुलेंगे पर्यटन के नए आकर्षण, पीएम मोदी 426 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Fri, 30 Oct 2026 12:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:36 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्तूबर को गुजरात के एकतानगर का दौरा करेंगे। सरदार पटेल जयंती पर वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 426.71 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30-31 अक्तूबर को गुजरात में एकतानगर का दौरा करेंगे। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के दौरान वे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे एकतानगर से पर्यटन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित 426.71 करोड़ रुपए की लागत वाले कुल लगभग 31 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही एकतानगर आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन के नए आकर्षण खोले जाएंगे और पर्यटक सुविधाओं के इस विकास से पर्यटकों के संपूर्ण पर्यटन अनुभव में वृद्धि होगी।
307.83 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में पर्यटन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित 23 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आईआरसीटीसी होटल, 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया नया एकता क्रूज, 14.30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रेन फॉरेस्ट तथा 3.67 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इको ट्रेल जैसे नए पर्यटन आकर्षणों का लोकार्पण शामिल है। नए पर्यटन आकर्षणों के अतिरिक्त; 45.53 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 21.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 23.81 करोड़ रुपए की लागत से परेड ट्रैक और संबंधित कार्यों का विकास, 28.22 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए ट्रैवलेटर का विकास, यातायात की समस्या कम करने और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 23 करोड़ रुपए की लागत से 24 मीटर कॉलोनी रोड तथा एकतानगर में कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 14.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्टाफ क्वार्टर जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
इतना ही नहीं; सीआईएसएफ बैरक का विकास, मोखडी गांव के निकट टर्मिनल बिल्डिंग और जेटी का विकास, एकतानगर में विभिन्न स्थानों पर वाटर स्टेशन का निर्माण, एकतानगर रेलवे स्टेशन से विजिटर सेंटर तक वॉक-वे का विस्तार, विभिन्न स्थानों पर आकर्षक फव्वारों का निर्माण, एकतानगर के नए हाई लेवल गोरा ब्रिज के पत्थर वाले ढलान का सौंदर्यीकरण करने और हरियाली बढ़ाने के लिए जियोसेल तकनीक आधारित लैंडस्केपिंग, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गेट नंबर-8 पर सड़क का विकास, शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट का विस्तार और सौंदर्यीकरण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में फसाड (Facade) लाइटिंग की सुविधा, एकतानगर में राष्ट्रीय एकता और भारत की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के लिए ‘एकता प्रकाश पर्व’ का विकास, यूनिटी ग्लो गार्डन का अपग्रेडेशन, 9 मीटर लंबी 2 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों तथा एकतानगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक शिल्प-स्थापत्य की स्थापना आदि जैसे कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रकार; कुल मिलाकर 307.83 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
118.88 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में पर्यटन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन विकास कार्यों में 59.32 करोड़ रुपए की लागत से गोरा-भाणद्रा रोड, 7.72 करोड़ रुपए की लागत से खलवाणी ब्रिज का विकास, कुल 5.79 करोड़ रुपए की लागत से कैक्टस व बटरफ्लाई गार्डन का एकीकृत विकास, मांडवा फळिया से रिवर राफ्टिंग पॉइंट और सॉलिड वेस्ट साइट तक के मार्ग को अधिक सुगम बनाने के लिए वाघडिया रोड का विस्तार तथा सरदार सरोवर बांध की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए डिजास्टर कंट्रोल रूम का निर्माण, 36.58 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट जीरो वेस्ट इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तथा 5.15 करोड़ रुपए की लागत से खलवाणी इको टूरिज्म का विकास भी शामिल है। इस प्रकार; कुल 118.88 करोड़ रुपए की लागत वाले लगभग 8 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एकतानगर को वैश्विक स्तर का पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा उसके आसपास के परिसर में निरंतर नए पर्यटन आकर्षण जोड़े जा रहे हैं। साथ ही; पर्यटकों की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जो एकतानगर आने वाले पर्यटकों को एक सर्वांगीण पर्यटन अनुभव प्रदान करती हैं।