फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat neighbours verbally abuse and threatened doctor in surat told her not to return home from hospital

गुजरात: कोरोना मरीजों की जान बचाने वाली डॉक्टर के साथ बदतमीजी कर रहे हैं पड़ोसी 

Tue, 07 Apr 2020 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
gujarat neighbours verbally abuse and threatened doctor in surat told her not to return home from hospital
डॉक्टर संजीवनी - फोटो : ANI

इस समय लगभग पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी के संकट से गुजर रही है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, स्टाफ दिन रात एक करके मरीजों के इलाज में, उनकी जिंदगी बचाने में लगे हुए हैं। मगर इस समय भी कुछ ऐसे लोग हैं जो उनका सम्मान करने की जगह उनसे बदतमीजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है। 

विज्ञापन


सूरत के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टरों के साथ ड्यूटी से लौटने के बाद कुछ लोगों ने बदतमीजी की। डॉक्टर संजीवनी ने अफने साथ होने वाले इस दुर्व्यवहार का एक वीडियो बनाया है। उन्होंने इस घटना के वीडियो की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके और स्थानीय पुलिस थाने में की है। 
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने वाले दंपत्ति को हिरासत में लिया है। वहीं अस्पताल के सीएमओ ने महिला डॉक्टर से अभद्रता करने वाले शख्स को कानूनी सजा देने की मांग की है। मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों ने भी घटना पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर संजीवनी सूरत के राजहंस व्यू बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पड़ोसियों ने मुझसे कहा कि मुझे अस्पताल से घर नहीं आना चाहिए क्योंकि मैं कोविड-19 से संक्रमित हो सकती हूं। उन्होंने मुझसे बदसलूकी की और डाकिनी जैसे शब्दों से संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने मुझे धमकी दी। पुलिस ने मुझे अपना समर्थन दिया है। कोरोना वायरस की वजह से अस्पतालों पर काफी ज्यादा दबाव है।'


इस तरह की घटना ऐसे समय पर सामने आ रही हैं जब लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ आदि के प्रति आभार व्यक्त करने को बोल रहे हैं। उन्होंने आज भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed