फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: Man held for posing as CMO official escapes from Vadodara court premises

Gujarat: गुजरात में अदालत परिसर से भाग गया खुद को सीएमओ अधिकारी बताने वाला आरोपी, मॉडल से दुष्कर्म का भी आरोप

Sun, 12 Nov 2023 02:53 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 12 Nov 2023 02:53 PM IST
सार

आरोपी विराज पटेल को सुनवाई के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमएन सैय्यद की अदालत में ले जाया गया। इस बीच वह एक हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागने में सफल रहा। 
 

विज्ञापन
Gujarat: Man held for posing as CMO official escapes from Vadodara court premises
विराज पटेल - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के वडोदरा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति वडोदरा की एक अदालत परिसर में पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विराज पटेल नाम के व्यक्ति पर एक मॉडल से दुष्कर्म करने के आरोप है। विराज को अप्रैल 2023 में धोखाधड़ी, जालसाजी, दुष्कर्म और लोक सेवक के रूप में एक विशेष पद पर रहने का दिखावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह विचाराधीन कैदी के तौर पर वडोदरा सेंट्रल जेल में बंद था।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागा
पुलिस ने पहले कहा था कि उसने खुद को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का अध्यक्ष भी बताया था। विराज को सुनवाई के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमएन सैय्यद की अदालत में ले जाया गया। इस बीच वह एक हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसे उसकी हिरासत का प्रभार दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई थी गिरफ्तारी 
अरोपी विराज को अप्रैल में शहर के एक मल्टीप्लेक्स में किसी व्यक्ति के साथ झगड़े के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह सीएमओ में एक अधिकारी के रूप में काम करता है।

पुलिस ने पहले कहा था कि पूछताछ के दौरान विराज ने खुलासा किया कि वह न तो सीएमओ में काम कर रहा था और न ही गिफ्ट सिटी का अध्यक्ष था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed