फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat News Stones Pelted at Police in Clash Over Anti-encroachment Drive in Junagadh

Gujarat: जूनागढ़ में दरगाह हटाने के नोटिस पर बवाल, भीड़ के पथराव में डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़ Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

Junagadh news : शुक्रवार रात करीब 500-600 लोगों की भीड़ दरगाह के पास जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम ना करने की अपील की लेकिन रात सवा दस बजे के करीब गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Gujarat News Stones Pelted at Police in Clash Over Anti-encroachment Drive in Junagadh
पुलिस पर पथराव करती भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के जूनागढ़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक दरगाह को हटाने के नोटिस पर बवाल हो गया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पथराव के चलते एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से दंगाईयों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि जूनागढ़ में मजेवाड़ी गेट के पास एक दरगाह है। जूनागढ़ नगर पालिका द्वारा दरगाह को नोटिस दिया गया और पांच दिन में दरगाह की वैधता को लेकर कागजात जमा करने का निर्देश दिया। शुक्रवार रात करीब 500-600 लोगों की भीड़ दरगाह के पास जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम ना करने की अपील की लेकिन रात सवा दस बजे के करीब गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sirohi: मंडार पुलिस की नाकाबंदी आसानी से पार कर गया शराब से भरा ट्रेलर, गुजरात पुलिस ने पकड़ा, सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं पथराव में एक डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पथराव के चलते उसकी मौत हुई है लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उपद्रवियों ने हंगामे के दौरान कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना को राज्य के गृह विभाग ने गंभीरता से लिया है और पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। घटना के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed