फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat IAS officer tender his apology to HC judge after for sending a messgae on whatsapp

IAS अधिकारी ने जज को किया व्हाट्सएप, मांगनी पड़ी लिखित माफी

Tue, 12 Sep 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 12 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Gujarat IAS officer tender his apology to HC judge after for sending a messgae on whatsapp

गुजरात के वडोदरा में एक आईएएस अधिकारी को हाईकोर्ट के जज से लिखित में माफी मांगनी पड़ी है। वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के कमिश्नर विनोद राव पर आरोप है कि उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे जज को व्हाट्सएप पर मैसेज करके निवेदन किया था कि मामले की सुनवाई वीएमसी के पक्ष में होनी चाहिए। 

विज्ञापन


केस की सुनवाई कर रहे जज आरएच शुक्ल ने कहा कि अब तक राव के खिलाफ न्यायलय की अवमानना के तहत कार्यवाही क्यों नहीं की गई? ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राव ने जज को मैसेज करते हुए लिखा था कि वे केस पर फैसला कुछ लोगों के आधार पर नहीं बल्कि जन हित को ध्यान में रखते हुए लें।
विज्ञापन


राव ने इस पर माफीनामा लिखा और कहा कि माननीय जज को मैसेज भेजना ठीक नहीं था, मैं उनसे माफी मांगता हूं और दया की अपील करता हूं। बता दें कि कोर्ट जल्द ही इस केस की सुनवाई करेगा। वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास कुछ बिल्डिंगों को हटाए जाने का मामला पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का आरोप है कि मल्टी पार्किंग के लिए इन बिल्डिंगों का टूटना बेहद जरूरी है, लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वीएमसी की तरफ से कहा गया है कि जिला पंचायत से जुड़े लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed