फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Government governed from Delhi, Congress leader P Chidambaram on BJP over Morbi bridge accident

P Chidambaram: गुजरात में दिल्ली से चलती है सरकार..., मोरबी पुल हादसे पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

Tue, 08 Nov 2022 11:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

पी चिदंबरम ने कहा, यह चौंकाने वाला है कि पुल हादसे के लिए अभी तक किसी ने माफी तक नहीं मांगी और न ही किसी ने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Gujarat Government governed from Delhi, Congress leader P Chidambaram on BJP over Morbi bridge accident
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मोरबी ब्रिज गिरने की घटना ने गुजरात के नाम को शर्मसार कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पुल हादसे के लिए सरकार की ओर से अभी तक किसी ने माफी तक नहीं मांगी है और न किसी ने इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दिया है। बता दें, कुछ दिन पहले हुए पुल हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पी चिदंबरम प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, गुजरात की सरकार वहां के मुख्यमंत्री के द्वारा नहीं चलाई जाती, बल्कि यह दिल्ली से संभाली जाती है। इस दौरान चिदंबरम ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, यदि आप दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पर विश्वास करते हैं, तो आप गुजरात में अरविंद केजरीवाल को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई संसद व बुलेट ट्रेन जैसी व्यर्थ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च कर रहा केंद्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नए संसद भवन और अहमदाबाद-मुंबई को जोड़ने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन जैसी व्यर्थ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, माफी इसलिए नहीं मांगी गई, क्योंकि सरकार को लगता है कि वह आसानी से चुनाव जीत सकती है और उन्हें हादसे के लिए जवाबदेह होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed