फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat government announces eight percent hike in DA for state govt employees and pensioners

Gujarat: गुजरात के राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले, डीए में होगी बढ़ोतरी

Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
सार

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम से कम 9.38 लाख राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी, जो 7वें वेतन आयोग के तहत कवर किए गए हैं, बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
Gujarat government announces eight percent hike in DA for state govt employees and pensioners
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में एक बड़ा फैसला लिया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को सातवें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम से कम 9.38 लाख राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी, जो 7वें वेतन आयोग के तहत कवर किए गए हैं, बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे। एक जुलाई, 2022 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दी जाएगी, जबकि डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि 1 जनवरी, 2023 से लागू होगी।
विज्ञापन


यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार दी गई है। चूंकि वृद्धि पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू हो रही है, इसलिए राज्य सरकार तीन किश्तों में बकाया राशि का भुगतान करेगी। जबकि पहली किस्त जून में वितरित की जाएगी, दूसरी और तीसरी अक्तूबर 2023 में उस महीने के वेतन के साथ दी जाएगी, विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीए में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर 4,516 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ हर वर्ष पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed