फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Former Congress MLA Manilal Vaghela joins BJP big blow to Congress before elections

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Sun, 24 Apr 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Apr 2022 08:41 PM IST
सार

वाघेला ने कांग्रेस के टिकट से वडगाम सीट से 2012 का चुनाव जीता था, लेकिन उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला। पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवानी का समर्थन करने का फैसला किया था, जिन्होंने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था।

विज्ञापन
Gujarat: Former Congress MLA Manilal Vaghela joins BJP big blow to Congress before elections
Former Congress MLA Manilal Vaghela joins BJP - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला अपने कई समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बनासकांठा जिले के वडगाम शहर में ‘विजय विश्वास सम्मेलन’ में पार्टी के स्कार्फ के साथ वाघेला का स्वागत किया।

विज्ञापन


वाघेला ने कांग्रेस के टिकट से वडगाम सीट से 2012 का चुनाव जीता था, लेकिन उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला। पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवानी का समर्थन करने का फैसला किया था, जिन्होंने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था। लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे वाघेला ने पिछले साल नवंबर में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी द्वारा मेवानी के लिए उन्हें नजरअंदाज करने पर नाखुशी जताई थी। उन्होंने मेवानी के भड़काऊ भाषणों और दलित पहचान की राजनीति करने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेवानी को कुछ दिनों पहले असम पुलिस ने एक ट्वीट को लेकर बनासकांठा के पालनपुर शहर से गिरफ्तार किया था। वह अभी असम पुलिस की हिरासत में हैं। पूर्वोत्तर राज्य में एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद वाघेला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे दिशाविहीन पार्टी बताया, जहां कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed