{"_id":"61865e7546c7cc2e1b0abf2e","slug":"gujarat-five-labourers-died-while-cleaning-a-waste-water-tank-of-a-chemical-company-in-gandhinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, दूषित पानी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, दूषित पानी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत
Sat, 06 Nov 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:22 PM IST
सार
ये मजदूर एक रसायन फैक्ट्री के दूषित पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। संभवत: जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल क्षेत्र के खतराज गांव में शनिवार को पांच मजदूरों की दुखद मौत हो गई।
ये मजदूर एक रसायन फैक्ट्री के दूषित पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। संभवत: जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अभी तक मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
इससे पूर्व सूरत के कडोडोरा इलाके में एक पैकेजिंग कंपनी में आग लगने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रशासन की तरफ से 125 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों में एक बिहार का मजदूर सद्दाम है। पैकेजिंग कंपनी में आग लगने के बाद कई मजदूरों ने जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
सूरत के कडोडोरा इलाके में यह हादसा हुआ है। यहां एक पैकेजिंग कंपनी में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच, बिहार के पांच मजदूर फंस गए। घटना में आग की लपटों से झुलसने के कारण राज्य के दो मजदूरों की मौत होने बात कही जा रही है।