{"_id":"5efbcbc63c6e44675c1ad8e8","slug":"gujarat-famous-naroda-patiya-riot-convict-murderous-attacked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के चर्चित नरोदा पाटिया दंगे के दोषी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के चर्चित नरोदा पाटिया दंगे के दोषी पर जानलेवा हमला
Wed, 01 Jul 2020 05:11 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Naroda Patiya riot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट में 2002 के चर्चित नरोदा पाटिया दंगा मामलें में दोषी घोषित किए चुके एक 52 वर्षीय आरोपी पर जानलेवा हमला किया गया है। एफ डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त जेके जाला ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल जमानत पर चल रहे उमेश भरवाड पर दो हमलावरों ने सोमवार देर शाम को उसके घर के बाहर ही हमला किया।
हालांकि कृष्णनगर निवासी उमेश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर या बयान देने से इनकार कर दिया है। इस हमले में भरवाड को मामूली चोट आई है और उसका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। जाला ने कहा, जब स्थानीय पुलिस ने मंगलवार सुबह भरवाड से मुलाकात की तो उसने हमले की एफआईआर कराने या बयान देने से इनकार कर दिया। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों और सीसीटीवी फुटेज से भी भरवाड पर हमले की पुष्टि हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भरवाड के अपनी मोटरसाइकिल पर वापस लौटते ही स्कूटर पर आए दो लोगों ने उस पर रॉड और तेज धार वाले हथियारों से हमला बोल दिया। भरवाड किसी तरह उनसे बचकर भागने में सफल रहा।
बता दें कि भरवाड और दो अन्य लोगों को जून 2018 में हाईकोर्ट ने नरोदा पाटिया दंगे का दोषी घोषित किया था और 10 साल कठोर कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में 16 अन्य लोगों को भी अदालत ने दोषी घोषित किया है। भरवाड को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत पर रिहा कर दिया था।