फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Elections: Rahul Gandhi will campaign for the first time in Gujarat today, will address two rallies

Gujarat Elections: राहुल गांधी के आज पहली बार गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

Mon, 21 Nov 2022 06:51 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Nov 2022 06:51 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है।

विज्ञापन
Gujarat Elections: Rahul Gandhi will campaign for the first time in Gujarat today, will address two rallies
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार सोमवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया है। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहे राहुल ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए रखी थी। सोमवार को पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद यह उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


राजकोट और सूरत जाएंगे राहुल 
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राहुल सार्वजनिक रैलियां करने के लिए राजकोट और सूरत जाएंगे। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है। बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा पहले ही कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 179 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed