फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections: PM Modi says, 2000 laws of British era abolished, India's ranking improved

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी बोले- ब्रिटिश दौर के 2000 कानून खत्म किए, कारोबार सुगमता में भारत की रैंकिंग सुधरी

Mon, 10 Oct 2022 10:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 Oct 2022 10:35 PM IST
सार

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कारोबार सुगमता को लेकर विश्वबैंक की सालाना रैंकिंग में भारत की स्थिति पिछले पांच साल में 142 से सुधरकर 63 पर आ गई है।

विज्ञापन
Gujarat elections: PM Modi says, 2000 laws of British era abolished, India's ranking improved
PM Modi (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जामनगर पहुंचे और एक रैली को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ब्रिटिश जमाने के पुराने पड़ चुके करीब 2,000 कानूनों को खत्म किया है। इन कानूनों के तहत छोटे मामलों में भी उद्योगपतियों को जेल जाना पड़ता था। उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार सुगमता के मामले में भारत की रैंकिंग बेहतर बनाए रखी गई है और उनके 2014 में सत्ता में आने के बाद से इसमें खासा सुधार हुआ है।

विज्ञापन


भारत की स्थिति पिछले पांच साल में 142 से सुधरकर 63 पर  
पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कारोबार सुगमता को लेकर विश्वबैंक की सालाना रैंकिंग में भारत की स्थिति पिछले पांच साल में 142 से सुधरकर 63 पर आ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इरादा देश को कोराबार सुगमता की रैंकिंग में शीर्ष 50 में लाना है। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिटिश (शासन) के समय से कानून चले आ रहे थे, जिनका कोई मतलब नहीं रह गया था। मैंने उसकी समीक्षा के लिए अपनी टीम को लगाया। मैं नहीं चाहता था कि छोटे-मोटे मामलों में व्यापारियों को जेल जाना पड़े। हमने पुराने पड़ चुके 2,000 कानून को समाप्त किया। मुझे इस मामले में और भी बहुत कुछ करना है। अगर यहां बैठे व्यापारियों को ऐसे किसी कानून के बारे में पता है, मुझे बताइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परोक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कारोबार के माहौल में सुधार के मुद्दे की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पहले कारोबार सुगमता की बात ही नहीं होती थी। हमने कानून में बदलाव किया, जिससे भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ। जब मैं प्रधानमंत्री बना भारत कारोबार सुगमता के मामले में 142वें पायदान पर था और आज हम 63वें स्थान पर हैं। अगर हम मेहनत करें, भारत 50 के नीचे आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed