फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections: Hardik Patel will make an announcement after meeting with congress leaders

गुजरात: कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में बनी सहमति, हार्दिक पटेल आज करेंगे ऐलान

Mon, 20 Nov 2017 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gujarat elections: Hardik Patel will make an announcement after meeting with congress leaders

गुजरात में कांग्रेस और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेताओं में सहमति बन गई है। कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर सहमति हो गई है।

विज्ञापन



हालांकि दोनों दलों ने बातचीत का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन कहा कि हार्दिक सोमवार को राजकोट में कांग्रेस को समर्थन सहित अन्य मुद्दों का विधिवत एलान करेंगे। राज्य में पहले चरण के नामांकन में दो ही दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


अहमदाबाद में रविवार को गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी और पास नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद सोलंकी ने कहा कि जहां पर बात अटकी हुई थी, उन बातों पर समझौता हो गया है। हार्दिक पटेल के सहयोगी दिनेश बामनिया ने भी कहा कि कांग्रेस ने उनकी मांगें मान ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया जा रहा था कि पाटीदार 9 सीटें मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस केवल 4 सीटें देने पर अड़ी थी, जिसके कारण बात अटकी हुई थी। इसी कारण कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची भी अटकी पड़ी है। 

सूत्रों के अनुसार गुटबंदी और असंतोष भी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में बाधा का कारण हैं। हालांकि रविवार की बैठक के बाद कांग्रेस ने सीटों पर गतिरोध की बात को नकार दिया।


 सोलंकी ने यह भी कहा कि वह अगले माह होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि वह प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी हाईकमान से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed