{"_id":"6371890b067b08522e7a3911","slug":"gujarat-elections-five-bjp-leaders-preparing-to-contest-as-an-independent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Elections: निर्दलीय लड़ने की तैयारी में भाजपा के पांच नेता, आप के गढ़वी खंभालिया से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Elections: निर्दलीय लड़ने की तैयारी में भाजपा के पांच नेता, आप के गढ़वी खंभालिया से लड़ेंगे चुनाव
Mon, 14 Nov 2022 05:47 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:47 AM IST
सार
भाजपा के एक पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हर्षद वसावा भाजपा की गुजरात इकाई के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2002 से 2007 और 2007 से 2012 तक पूर्ववर्ती राजपीपला सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट न दिए जाने से खफा पार्टी के कम से कम एक मौजूदा और चार पूर्व विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के एक पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हर्षद वसावा भाजपा की गुजरात इकाई के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2002 से 2007 और 2007 से 2012 तक पूर्ववर्ती राजपीपला सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं, वडोदरा के वाघोडिया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव, पादरा सीट से पूर्व विधायक दिनेश पटेल उर्फ दीनू मामा, करजन में पूर्व विधायक सतीश पटेल, जूनागढ़ की केशोद सीट से पूर्व विधायक अरविंद लडानी के टिकट कटने से निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी है।
विज्ञापन
राहुल की गुजरात में रैली 22 को
भारत जोड़ो यात्रा के चलते चुनावी राज्य हिमाचल से दूरी बनाने वाले सांसद राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद राहुल ने प्रचार का फैसला किया है।
विज्ञापन
आप के गढ़वी खंभालिया से लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी की गुजरात में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अपने गृह जिले देवभूमि द्वारका की खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह घोषणा की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए वर्षों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे।